फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman suffering from fever died after not getting treatment

Kannauj News: उपचार न मिलने पर बुखार पीड़ित महिला ने तोड़ा दम

Sat, 02 Nov 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering from fever died after not getting treatment
गुरसहायगंज। बुखार से पीड़ित एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सकरी गली में एंबुलेंस न पहुंचने के कारण बीमार मां को पुत्र ठेली पर लादकर निजी चिकित्सक के यहां ले गया, पर उपचार न मिलने से महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी आमीन की पत्नी आसमां बेगम (55) को दो दिनों से तेज बुखार आ रहा था। आराम न मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। आसमां बेगम के पति आमीन कोल्डस्टोरेज में आलू बीन कर परिवार का भरण पोषण करता है, जबकि पुत्र चांद बाबू भी मजदूरी करता है। चांद बाबू ने बताया कि पिछले पांच दिनों से मां को बुखार आ रहा था, जिसका उपचार मोहल्ले के ही एक डॉक्टर से करा रहा था। शनिवार सुबह पांच बजे मां की तबीयत बिगड़ गई। घर से निजी नर्सिंग होम तक ले जाने का कोई साधन न होने पर उसे ठेली पर लादकर कस्बा के एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। कहा कि मोहल्ले की गली सकरी होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती थी। इसलिए मां को ठेली पर लादकर डॉक्टर के यहां ले गया, जिससे पहुंचने में काफी समय लग गया और मां को समय पर उपचार नहीं मिल पाया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed