{"_id":"6092d8838ebc3e47ec48c4f5","slug":"woman-s-death-fight-between-timadars-and-doctors-kannauj-news-knp6269273180","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, तीमारदारों व डाक्टरों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, तीमारदारों व डाक्टरों के बीच मारपीट
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो जाने पर तीमारदारों और डाक्टरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
कोविड संक्रमण के दौरान लोगों में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। बुधवार को सदर कोतवाली निवासी युवक अपनी मां को मेडिकल कॉलेज लेकर आया। उसकी मां की ऑक्सीजन लेवल कम हो रही थी। उसने डाक्टरों से भर्ती करने के लिए कहा। मां की हालत गंभीर देख उसने जब कई बार कहा तो तैनात कर्मचारियों ने उसे भर्ती कर लिया। जमीन पर लिटाने के बाद जैसे ही ऑक्सीजन दी गई। महिला की मौत हो गई।
मौत की जानकारी होते ही वहां पर तैनात डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया तो डॉक्टर व तीमारदारों में मारपीट होने लगी। इमरजेंसी वार्ड में हुई मारपीट की घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र ने इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों पर आरोप लगाते कहा कि वह मेडिकल कालेज में अपनी मां को लेकर गया तो उन्हें तत्काल भर्ती नहीं किया गया। उनकी ऑक्सीजन लेवल धीरे-धीरे कम हो रहा था। इससे उनकी मौत हो गई। डाक्टरों से कहा तो डाक्टर मारपीट करने लगे और शव न देने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उसको घर ले जाने के लिए दिया।