{"_id":"6665e72e414f62d4a80a04d2","slug":"woman-riding-a-bicycle-dies-in-collision-with-tractor-husband-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114251-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल
Sun, 09 Jun 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पति के साथ साइकिल से दवा लेने जा रही महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भगतगाढ़ा गांव निवासी मुन्नालाल दिवाकर रविवार को साइकिल पर अपनी पत्नी सोनेश्री को लेकर दवाई दिलाने जा रहे थे। जीटी रोड पर गोवर्धनी तिराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान सोनेश्री ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पति मुन्नालाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- --
ईंटों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर नजरापुर मोड़ के निकट ऑटो सवारियां बैठाने के लिए खड़ा था। उसी के पीछे एक कार खड़ी हुई थी। उसी दौरान तिर्वा की ओर से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और ईंट पूरी सड़क पर फैल गई। हादसे में ऑटो की सवारियां को हल्की चोटें आईं। कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।