फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman murdered, body burnt with chemicals on highway

Kannauj News: महिला की हत्या कर हाईवे किनारे केमिकल से जलाया शव

Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body burnt with chemicals on highway
प्रेमपुर (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे से 15 मीटर दूरी पर निगोह रोड के किनारे खाई में बुधवार सुबह महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव को केमिकल से जलाया गया था जिससे पैर का एक हिस्सा बच गया। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला को कहीं बाहर से लाकर फेंका गया है। एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

सुबह सात बजे टहलने निकले युवकों ने अलीगढ़-कानपुर हाईवे के अंडरपास से 15 मीटर दूरी पर निगोह रोड के किनारे खाई में जला हुआ एक शव पड़ा देखा। 8.20 बजे इसकी जानकारी युवकों ने मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार चतुर्वेदी को दी। जानकारी पाकर एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह, कोतवाल विष्णुकांत तिवारी, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा के अलावा गुरसहायगंज, तालग्राम व विशुनगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 30 से 35 वर्षीय महिला का शव होने का अनुमान है। उंगली से चांदी की एक अंगूठी, पैर में बंधा काला धागा व फर की जैकेट का टुकड़ा बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त के लिए कोतवाली क्षेत्र समेत आसपास के जिले के थानों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वलनशील केमिकल से जलाने की आशंका
जले हुए शव के आसपास लकड़ी या फिर अन्य किसी तरह की कोई सामग्री नहीं मिली। ऐसे में पुलिस किसी ज्वलनशील केमिकल से शव को जलाने की आशंका व्यक्त कर रही है। साथ ही निगोह जाने वाली सड़क की कच्ची पटरी पर किसी चार पहिया वाहन के पहियों के निशान थे, जिन्हें पुलिस ने कैमरे में कैद किया। घना कोहरा होने के कारण कोई उस वाहन को नहीं देख पाया।

10 किलोमीटर तक खंगाले सीसीटीवी
पुलिस ने जनपद के बार्डर नवीगंज स्थित टोल प्लाजा तक नेशनल हाइवे, निगोह रोड स्थित कोल्डस्टोरेज, डिग्री कालेज, छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास तक सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गए है, लेकिन रात में कोहरे की दृश्यता कम होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब मोबाइल टॉवर लोकेशन का भी प्रयोग कर रही है।


खुलासे के लिए लगाई गईं छह टीमें
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त व हत्या के कारणों के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है। इसके अलावा कोतवाल विष्णुकांत तिवारी, चौकी इंचार्ज प्रेमपुर नीरज शर्मा, छिबरामऊ कस्बा चौकी इंचार्ज मनुज चौधरी, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह, मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार चतुर्वेदी को टीम के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed