फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman crushed by truck

ट्रक ने महिला को कुचला

Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed by truck

नगर के जीटी रोड हाईवे पर कांशीराम कालोनी के सामने

विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सड़क पर गिरी महिला को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ से हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी चांद वारसी अपनी मां सलमा बेगम (50) पत्नी जहीर पेंटर एवं छोटे भाई रानू वारसी के साथ गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे रिश्तेदारी में जा रही थी।

बताया जाता है कि जब वह जीटी रोड बाईपास पर कांशीराम कालोनी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मां के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरी। इस बीच ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हाईवे पर दुर्घटना होने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे जाम लग गया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, एसएसआई नवीन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने मृतका के पति जहीर वारसी, मो. उमर फारूक बंटी, कामरान खां, उमर खां आदि से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क से शव को हटाकर उसका भरवाया गया। इस बाबत सलमा के पुत्र चांद वारसी ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, कांशीराम कालोनी के सामने तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों की चपेट में आकर रोजाना दुर्घटनाएं होती थीं। इसको देखते हुए पिछले माह पुलिस ने सड़क पर बैरियर रखवा दिए थे। कालोनी के बाशिंदों ने बताया कि दो दिन पहले वहां से एक बैरियर हटा दिया गया था। यदि वहां पहले की तरह बैरियर रखा होता तो शायद हादसा आज नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed