{"_id":"65ad745293fee9c3370bc8b4","slug":"winds-blowing-at-seven-kilometers-per-hour-increased-the-chill-kannauj-news-c-214-1-knj1005-8494-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सात किलोमीटर प्रति घंटे से चलीं हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सात किलोमीटर प्रति घंटे से चलीं हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी का सितम कम होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी, जिससे लोग कांपते हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण सर्दी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
रविवार की सुबह भीषण कोहरा था, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बर्फीली हवाओं ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। सर्दी में सबसे अधिक परेशानी बेजुबानों को हो रही है। सर्दी से बचने के लिए बेजुबान एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के पास बैठकर चाय की चुस्की लगाते नजर आए। मौसम विभाग के अमलेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को अधिकतम 11.5 और न्यूनतम तापमान 6.5 रहा।
सात घंटे देर से आई मनवर संगम एक्सप्रेस
सर्दी का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सुबह 07.37 बजे आने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस दोपहर 2.50 पर आई। सर्दी में ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार संवाद
विज्ञापन