{"_id":"8b747f0d4919d5b4f7468717766ae9ad","slug":"will-direct-clash-between-sp-and-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और भाजपा के बीच होगी सीधी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और भाजपा के बीच होगी सीधी भिड़ंत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट
विज्ञापन
में हुई नामांकन प्रक्रिया में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी महेश चंद्र
शास्त्री ने दो सेटों में पूरी सादगी के साथ जिला रिटर्निंग आफीसर के समक्ष
अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बाद में सपा की अधिकृत प्रत्याशी शिल्पी
कटियार पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं और
उन्होंने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि बसपा के प्रत्याशी
मो. हाशिम ने आखिरी समय में पहुंचकर पर्चा खरीदकर हलचल मचा दी। हालांकि,
समय समाप्त होने के चलते उनका नामांकन पत्र जमा नहीं हो सका।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने को निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया था। भाजपा के घोषित प्रत्याशी महेश चंद्र शास्त्री सुबह पौने नौ बजे के करीब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनका आरोप था कि सत्ता पक्ष के नेता उनको नामांकन दाखिल नहीं करने देना चाहते हैं।
इस कारण प्रशासन ने उनको नामांकन का समय शुरू होने तक पुलिस की सुरक्षा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठाए रखा। नामांकन समय शुरू होने पर उनका सबसे पहले नामांकन जिला रिटर्निंग आफीसर/डीएम अनुज झा व सहायक रिटर्निंग आफीसर विनीत कटियार ने जमा किया।
उन्होंने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य छोटी बिटिया व समर्थक विद्यावती दोहरे बनीं। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, बनवारीलाल दोहरे, अर्चना पांडेय, वीर सिंह भदौरिया, अशोक सिंह, भोला ठाकुर, विक्की मिश्रा, बल्लू चौहान आदि कलक्ट्रेट के इर्द-गिर्द जायजा लेते रहे।
उधर, दोपहर 12 बजे के बाद सपा के जिला कार्यालय से शिल्पी कटियार का नामांकन जुलूस उठा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने रास्तेभर नारेबाजी की। प्रत्याशी के पति संजू कटियार को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और अपने कंधों पर बैठा लिया। सवा एक बजे के करीब भारी हुजूम के साथ प्रत्याशी नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं।
शिल्पी कटियार के पहले सेट में जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव प्रस्तावक, शैलेंद्र सिंह यादव समर्थक, दूसरे सेट में जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह यादव प्रस्तावक, जिला पंचायत सदस्य श्रुति प्रवास उर्फ प्रीतू कटियार समर्थक, तीसरे सेट में जिला पंचायत सदस्य कमला देवी प्रस्तावक, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी समर्थक, चौथे सेट में जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव प्रस्तावक व जिला पंचायत सदस्य मिथलेश यादव समर्थक बनी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, चेयरमैन तालग्राम दिनेश यादव, मनीष यादव, इंद्रेश यादव, विजय तिवारी, पिंटू यादव, विवेक मिश्रा, राजू शुक्ला, मुदस्सर हसन सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता जुलूस में शामिल रहे।
दोपहर ढाई बजे के करीब बहुजन समाज पार्टी से मो. हाशिम ने पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा, पर समय खत्म होने के कारण वह अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके। उधर, नामांकन करने पहुंचने वाले प्रत्याशियों को प्रशासन ने जुलूस न निकालने की हिदायत दी थी, पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से भारी-भरकम जुलूस निकाला।
जुलूस के कलक्ट्रेट मोड़ पर पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात अफसरों ने रोकने की पहले कोशिश की, पर सपाइयों के तेवरों को देख शांत हो गए। करीब दो दर्जन से ज्यादा सपाइयों ने कलक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश की तो एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ करन सिंह आदि से तीखी नोकझोंक हुई, पर बाद में सभी कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए।