फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wild animals attack seven people from five villages

Kannauj News: पांच गांवों के सात लोगों पर जंगली जानवर का हमला

Sat, 21 Sep 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Wild animals attack seven people from five villages
तिर्वा। ठठिया क्षेत्र के पांच गांवों में सात लोगों और पशुओं पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। वन रेंजर ने मौके पर पहुंचकर पदचिह्नों की जांच की। उन्होंने बताया कि ये भेड़िया के नहीं किसी अन्य जानवर के पदचिह्न हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात ठठिया थाना क्षेत्र के चिघरवापुर निवासी ब्रजेश कुमार और उनकी भतीजी श्रीदेवी, मदनापुर निवासी छुन्ना शर्मा, डील सिंह यादव और पप्पू दोहरे के भतीजे सुल्तानपुर निवासी सिंटू, रवि को घायल कर दिया। इसके अलावा कुंवर सिंह व प्रताप सिंह की बकरी, उमरन गांव निवासी कृष्ण कुमार की बछिया, ताहरपुर निवासी छेदीलाल, सिपाही लाल और रामसिंह गौतम की बकरियों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

चिघरवापुर निवासी ब्रजेश ने बताया कि वह घर के बरामदे में भतीजी के साथ सो रहा था। रात एक बजे जंगली जानवर ने पैर पर हमलाकर घायल कर दिया। वहीं भतीजी को भी घायल कर दिया। शोर मचाने पर जंगली जानवर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि पदचिह्न किसी अन्य जानवर के लग रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed