{"_id":"50f3d016dfd20cf03ede719d0d9b46c6","slug":"wife-with-boyfriend-had-killed-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने घटना का खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि 18 जून को लक्ष्मणपुर गांव निवासी टेलर उमाकांत (35) पुत्र सियाराम वर्मा की हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले का खुलासा करने के एसपी ने ठठिया थानाध्यक्ष संतोष व्यास के साथ सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खान और स्वाट टीम इंचार्ज दिनेश यादव को लगाया था। तीनों टीमों ने छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
एसपी के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार हत्यारोपी रामशंकर पुत्र पृथ्वीराज निवासी कावराभोज थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात ने बताया कि उमाशंकर की कपड़े की दुकान पर उसका आना-जाना लगा रहा था। इसी दौरान उसके प्रेम संबंध उमाकांत की पत्नी संतोषी से हो गए। इसकी जानकारी जब उमा शंकर को हुई तो उसने आपत्ति जताई। इस पर उसने प्रेमिका संतोषी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
योजना के तहत घटना के दिन वह बाजार से गोश्त लेकर आया। इसे उसने अपने घर पर बनाया। उमाकांत को फोन कर अपने घर गोश्त की दावत पर बुलाया। उसने असमर्थता जताई तो वह खुद उमाकांत की कपड़ा सिलाई की दुकान पर पहुंच गया। यहां उसके साथ शराब पी और गोश्त खाया। नशे में धुत हो जाने के बाद उमाकांत का अंगौछे से गला घोंट दिया। मौत हो जाने के बाद दोनों ने उसे उठाकर दूर खेतों में फेंक दिया।
पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मृतक उमाकांत के फोन की काल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसका रामशंकर से लगातार संपर्क चलता रहा है। घेराबंदी करके रामशंकर को सिमरिया पुलिस चौकी के रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर संतोषी को उसके घर से पकड़ा गया। हत्या में प्रयुक्त अंगौछा, शराब की खाली बोतल, गिलास, दो मोबाइल सेट पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार रामशंकर शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं, जबकि संतोषी के तीन बच्चे हैं।