{"_id":"61a51a2ee36f8269b25aa80e","slug":"wife-beaten-report-kannauj-news-knp6667915170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में पत्नी को पीटने पर पिटा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में पत्नी को पीटने पर पिटा पति
विज्ञापन
तालग्राम। अपनी मां के साथ पहुंचे पति ने सबके सामने पत्नी को पीट दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पति की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के बाद पत्नी ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी पूजा देवी ने बताया कि शादी तीन साल पहले कोतवाली गुरसहायगंज जयरामपुर निवासी विकास से हुई। रविवार को पूजा अपनी बीमार ताई को देखने पति और सास के साथ मायके चौखटा आ गई थी। देर शाम पति ने घर चलने के लिए कहा तो पत्नी ने बीमार ताई की हालत का हवाला देकर जाने से मना कर दिया। युवक पत्नी को जबरन ले जाने का प्रयास करने लगा। पत्नी के विरोध करने पर पति और सास ने पूजा को वहीं पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर पूजा के पति की भी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पूजा को सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि महिला की तहरीर पर विकास और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।