फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife and her lover sentenced to life imprisonment and fined Rs 1.20 lakh for murdering husband

Kannauj News: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, 1.20 लाख जुर्माना

Tue, 16 Sep 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wife and her lover sentenced to life imprisonment and fined Rs 1.20 lakh for murdering husband
छिबरामऊ (कन्नौज)। सिकंदरपुर के मोहल्ला आजाद नगर में आठ जून 2023 को प्रेम प्रसंग के चलते हुई ट्रक बॉडी मेकर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश हरिप्रसाद ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए दोनों पर 60-60 हजार रुपये अर्थदंड जमा करने की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में दोनों हत्यारोपियों को तीन-तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन



सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजू शर्मा (35) पुत्र सर्वेश चंद्र शर्मा उर्फ लल्लू छिबरामऊ में ट्रक व बस की बॉडी बनाने का कार्य करते थे। उनकी दोस्ती छिबरामऊ के मोहल्ला जुलाहापुरी निवासी सगीर से साथ थी। जिसके चलते सगीर का उसके घर पर आना-जाना था। सगीर के प्रेम संबंध राजू की पत्नी शिखा शर्मा से हो गए।
विज्ञापन

आठ जून 2023 को सगीर ने राजू को जमकर शराब पिलाई। उसके बाद सगीर और शिखा ने मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर राजू की हत्या कर दी थी। राजू के चाचा सुरेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। दो सालों तक चली सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश हरिप्रसाद ने निर्णय सुनाते हुए हत्यारोपी सगीर व उसकी प्रेमिका शिखा शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार सुरेंद्र कुमार शर्मा को राजू के नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

बच्चों ने बयां की थी पिता की हत्या की कहानी

हत्यारोपी सगीर व शिखा ने हत्या को छिपाने का भरसक प्रयास किया था। आठ जून को हत्यारोपी सगीर, शिखा व उसके बच्चे नंदिनी, वंदिनी व रिषभ को लेकर मेला दिखाने गए थे। कुछ देर यह दोनों मेले से गायब हो गए। बच्चे जब घर पहुंचे तो उनके पिता मृत अवस्था में पड़े थे और उनकी मां शव के सिरहाने बैठकर रो रही थी। बच्चों ने सगीर पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मां के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग को उजागर किया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की थी।


घूंसे और एड़ी से किया प्रहार, फिर चुनरी से दबाया गला

पूछताछ में सगीर ने हत्या के घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को मेले में छोड़ने के बाद वह शिखा के साथ राजू के घर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से तकिए से उसका मुंह दबा दिया, लेकिन उसके प्राण नहीं निकले। इसके बाद सगीर ने घूंसे और ऐड़ियों से राजू के मुंह और शरीर पर पहले कई प्रहार किए, जिससे वह चुटहिल तो हुआ, लेकिन जान नहीं गई। इसके बाद सगीर ने चुनरी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद वह शिखा को घर में ही छोड़कर फरार हो गया।



प्रेमिका की पिटाई के बाद खाई थी राजू की हत्या की कसम

आरोपी सगीर ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने स्वीकारा था कि राजू की पत्नी शिखा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोस्त होने के नाते राजू के घर उसका खूब आना-जाना था। हत्या से एक महीने पहले राजू ने सगीर के सामने ही पत्नी शिखा के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद उसने राजू की हत्या करने की कसम खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed