फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   When the enemy raised his eyes, he quickly concentrated his power...

Kannauj News: जब शत्रु ने आंख उठाई, त्वरित शक्ति संधान किया...

Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
When the enemy raised his eyes, he quickly concentrated his power...
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे यज्ञशाला में गुरुवर की देर रात कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ओज की कविताएं सुनाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में औरैया, इटावा, हरदोई, फर्रुखाबाद से आए हुए कवियों ने वाणी से वीर रस की राष्ट्रवादी कविताओं की ऐसी गंगा बहाई जिसमें पांडाल में बैठे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए
विज्ञापन

कवि विवेक ने पढ़ी तो लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
भारत माता की जय, जय जय श्री राम, जय माता की, के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से मध्य रात्रि तक पंडाल गूंजता रहा। इटावा से आए कवि रोहित चौधरी ने कहा संपूर्ण धरा के कुल गौरव का स्वाभिमान लागू कर दो। हर घर रामचरितमानस का संविधान लागू कर दो... औरैया से आये कवि गोपाल पांडेय 'आजाद' ने सुनाया कि छलिया करेंगे छल तो फिर ऐसे करेंगे छल, छाया से सूर्य की किरण भी छिपायी जाएगी। चक्र को धरे,जो करेंगे चक्रधारी, मंदिर भी बनेगा मथुरा भी सजाई जाएगी। श्रोताओं ने जमकर नारे लगाए। कवि अरविंद वााजपेयी ने कविता पाठ करते हुए कहा, यह आजाद भगत की धरती इसको नमन हमारा। अंधियारों से लड़कर लाये घर-घर में उजियारा...। कवि अभिनव मिश्रा ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। हरदोई से आए हुए ओज के कवि शोभित तोमर ने गौ माता की रक्षा के निमित्त कविता पढी - हमले अगर गाय पर होंगे शीश उतारे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद फर्रुखाबाद से आए कवि राम मोहन शुक्ला और दिलीप कश्यप ने काव्य पाठ किया। साथ ही कवि महेश शर्मा, आदित्य मिश्रा, डॉ. अमरनाथ दुबे, अनिल द्विवेदी मनीषी, डॉ.सस्मित दुबे, योगेश तिवारी, प्रियांशु तिवारी ने काव्यपाठ किया। सभी कवियों को यज्ञाधीश रामदास जी महाराज ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि अजीत राय, आरएस कठेरिया, पुष्पेंद्र शर्मा, विकास कुशवाहा और रितिक दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed