फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   What is the comparison of SP with those who did not work: Akhilesh

जिन्होंने काम नहीं किया, उनसे सपा की क्या तुलना: अखिलेश

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
What is the comparison of SP with those who did not work: Akhilesh
अखिलेश की जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद सपा नेता। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां कहा कि सपा के काम की गिनती हम नहीं कराना चाहते। अब आप ही बताओ जिन्होंने काम ही नहीं किया उनसे काम करने वालों की क्या तुलना करना। बताओ किस किसान की आय दोगुनी हो गई।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छिबरामऊ तहसील के सरायप्रयाग में स्व.कप्तान सिंह महाविद्यालय परिसर में सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना उज्ज्वला नहीं, वह फुज्ज्वला है। बीजेपी का सबसे प्रिय काम है शौचालय बनाना, शौचालय बनाए तो उसका क्या काम हो रहा, सब जानते हैं। भाजपा का कोई भविष्य नहीं है। इस सरकार में न रोजगार है न व्यापार। केवल आंकड़ों व विज्ञापन में रोजगार है, हकीकत में कुछ नहीं मिल रहा। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। नौकरियां बेची जा रही हैं। बीजेपी वाले सब बेच रहे हैं। इनके हाथ में जो आ जाएगा, वही बिक जाएगा। मुनाफे वाली कंपनियां बेच दे रहे। जो मंत्री बने, वह भी नाममात्र के मंत्री हैं। भाजपाई पल-पल पर झूठ बोलते हैं। भाजपा के नेता ने बाहर जाकर कहा कि भारत में जिंदा लोकतंत्र है। क्या हम लोगों ने ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत चुनाव में जिंदा लोकतंत्र देखा। ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत का चुनाव पुलिस व डीएम ने लूटा। आज झूठे मुकदमे सपा के लोगों पर लग रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि बुलडोजर में स्टेयरिंग होता है जो उधर (भाजपाइयों की ओर) भी घूम सकता है। सपा की सरकार बनी तो ऐसा ही होगा। दिल्ली में बैठी सरकार सिर्फ आंकड़े निकालती है कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, ऐसा नहीं हुआ। महंगाई दोगुनी हो गई। केंद्र की सात साल और प्रदेश की साढ़े चार साल की सरकार ने नौजवानों, गरीबों और किसानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। सपा मुखिया ने कहा कि कई साल पहले जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जीटी रोड बनवाने के लिए कहा था। वह आज भी बन रहा है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 22 महीने में तैयार करा दिया। उस पर फाइटर विमान उतार कर देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया था। प्रदेश के बाबा लैपटॉप नहीं चला पाते हैं इसलिए वह होनहार छात्रों को लैपटॉप नहीं दे पा रहे हैं। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार कहती है कि हम दमदार सरकार हैं। इतनी ही दम है तो सड़क पर खुलेआम घूम रहे चार पैर वाले गुंडे (अन्ना मवेशी) को सरकार हटाकर दिखाएं, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed