फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   weather

घने कोहरे के साथ आया नया साल, ठंड से कंपकंपाए लोग

Fri, 01 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
weather
जीटी रोड सरायमीरा में कोहरे के बीच रेंगते वाहन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शुक्रवार को घने कोहरे के साथ नया साल आया। सुबह 11 बजे तक कोहरे की चादर ने सभी को कंपकंपा दिया। दोपहर बारह बजे के बाद कई बार धूप निकली, इसमें गर्माहट नहीं रही। बाजार व घरों के बाहर लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी दूर करने की कोशिश की। वहीं कोहरा घना होने से वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चले। सायं चार बजे के बाद पूरा इलाका फिर से धुंध की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लोग अलाव जलाकर दिनभर उसके आसपास बैठे रहे। वहीं सड़कों पर पूरे दिन दो पहिया वाहनों का आवागमन बेहद कम रहा। सर्दी के चलते जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। दोपहर 12 बजे तक सड़क पर 20 फीट की दूरी तक कुछ नहीं दिख रहा था। वाहन रेंगते हुए सड़क से निकल रहे थे। शाम पांच बजे से फिर कोहरे की चादर बिछ गई। जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 और अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन

कोयला और लकड़ी की बिक्री तेज
सर्दी के मिजाज को देखते हुए कोयला व लकड़ी की बिक्री में भी तेजी आ गई है। कोयले के दाम अभी बढ़े नहीं हैं। बुधवार को बाजार में 35-40 रुपये किलो कोयला बिका। इसके साथ ही जलाऊ लकड़ी की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की दुकानों पर रही भीड़
घने कोहरे के बीच सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। शुक्रवार को जीटी रोड किनारे लगी दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed