फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Weather changed, strong wind... farmers worried due to drizzle

Kannauj News: मौसम बदला, तेज हवा... बूंदाबांदी से किसान चिंतित

Thu, 16 Mar 2023 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 16 Mar 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, strong wind... farmers worried due to drizzle
कन्नौज। मार्च महीने के बढ़ते तापमान के बीच मौसम ने किसानों को चिंतित कर दिया है। मौसम का मिजाज गुरुवार की दोपहर बूंदाबादी के साथ बदल गया। शाम तक कई बार रुक-रुक के बूंदाबादी होती रही। साथ ही तेज हवाएं चलने के साथ बादल भी छाए रहे। बदले में मौसम ने गेहूं किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अचानक से बदले मौसम ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर नुकसान होने की आशंका बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। एक बजे करीब धीरे-धीरे बादल छाने लगे और कुछ ही देर में हल्की फुहारे पड़नी शुरू हो गई। इसके बाद अब बूंदाबादी होने लगी। बदले मौसम से किसानों के चेहरे मुरझाने लगे और शाम को चली हवाओं से फसल के लेटने की आशंका बढ़ा दी। इससे किसान परेशान दिखे। पलालपुर पनवारा के रहने वाले शिवभगवान ने बताया कि बाजार में आलू का भाव न मिलने से पहले से ही परेशान है। अब मौसम के मिजाज ने किसानों को संकट में डाल दिया। इस पहले में खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो रही है। अगर बारिश के साथ तेज हवाएं चली को फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी। फिलाहल देरशाम तक काले बादल छाए रहने के साथ चलती रही तेज हवाएं किसानों की धड़कन बढ़ाए रहीं।
विज्ञापन

--------------
एडीएम बोले, भारी बारिश का अलर्ट...रहें सावधान
एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि 18 से 20 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट है। लोग पुराने, जर्जर भवनों व कच्ची दीवारों से सावधान रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने बताया है कि धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। बिजली के तार व पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों। खेतों में पहले से कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें। किसान भारी वर्षा के दौरान खेतों पर न जाएं। किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करें। कंट्रोल रूम नंबर 05694-235606 व मोबाइल नम्बर 9454465005 पर भी जानकारी या मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed