{"_id":"6aa6e918c1d1765b2e06b74e","slug":"woman-arrested-in-land-sale-fraud-case-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156009-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धोखाधड़ी से जमीन बिक्री मामले में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धोखाधड़ी से जमीन बिक्री मामले में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
तिर्वा। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित 60 वर्षीय महिला को रविवार को गिरफ्तार किया है। महिला समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप है।
तिर्वा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जनपद औरैया के थाना अछल्दा के छछूंद निवासी राम किशोरी उर्फ गोधन्ना को गिरफ्तार किया। मामले में थाना इंदरगढ़ के उमर्दा निवासी रामतीर्थ ने पैतृक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर राजस्व अभिलेखों में उसके चाचा-चाची का नाम दर्ज कराने और जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामले में उमर्दा निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ श्यामू, विमल कुमार यादव, सेमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव, औरैया के छछूंद निवासी आनंद बाबू, मिंडापुर्वा ननासी धर्मेंद्र यादव और तिलसरा निवासी घनश्याम सिंह यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विवेचना के दौरान 13 सितंबर को पुलिस ने वांछित राम किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।