फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Burglary at house; thieves fled when the woman woke up.

Kannauj News: मकान में सेंधमारी, महिला के जागने पर भागे चोर

Sun, 13 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Burglary at house; thieves fled when the woman woke up.
समधन। दीवार में चोर सेंध लगा रहे थे, तभी आहट मिलने पर महिला जाग गई। महिला के शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन


मलिकपुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति के पास रहने वाली रुक्मिणी देवी ने बताया कि वह मकान बनाकर अकेले रह रही हैं। शनिवार की देर रात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुसने की फिराक में थे तभी उनकी आंख खुल गई। आहट होने पर चोर वहां से फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर समधन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर सूचना देने को कहा है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed