फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Weather became pleasant due to rain, damage to maize and vegetables

Kannauj News: बरसात से मौसम हुआ खुशगवार, मक्का व सब्जी को नुकसान

Mon, 30 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 30 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, damage to maize and vegetables
कन्नौजजसोदा। मानसूनी बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बरसात होती रही। इससे गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं जगह-जगह जलभराव हाेने से परेशानियाें का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मानसूनी बरसात का दौर रविवार देररात शुरू हुआ। सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस कारण सूर्यदेव के ठीक से दर्शन भी नहीं हुए। बादलों के साथ रुक-रुक कर हल्की बरसात होती रही। बरसात होने से एक ओर जहां गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को नहीं राहत मिली। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो कन्नौज में 19.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। आगामी सात दिनों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। जसोदा में झमाझम बारिश से जल निकासी के दावों की पोल खुल गई। कई स्थानों पर जलभराव हो गया। साधन सहकारी समिति व कई दुकानों में पानी भर गया। हाईवे के अंडरपास के नीचे सर्विस रोड पर नाला न होने से पानी भर गया। साधन सहकारी समिति के कर्मचारी गुड्डू यादव ने बताया कि हर साल यही होता है, समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मक्का बचाना बड़ी चुनौती

बरसात के कारण किसानों को मक्का फसल बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मक्का सुखाने के लिए विभिन्न संपर्क मार्गों पर किसानों द्वारा मक्का को फैलाकर सुखाया जा रहा है। सोमवार को दिनभर मौसम खराब रहा और छिटपुट बरसात होती रही। इस कारण मक्का की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
--------------
खेतों में सड़ रही सब्जियां, बढ़े भाव
लगातार कई दिनों से हो रही हल्की बरसात के कारण सब्जियां खेतों में सड़ रही हैं। इस कारण बाजार में धनिया, मिर्चा, लौकी, टमाटर, तरोई, पालक आदि हरी सब्जियां तैयार होने से पहले खेतों में सड़ रही है। मांग के अनुरूप पूर्ति न होने से सब्जियां के दाम काफी बढ़ गए हैं।

------------------
छत गिरने से बाल-बाल बचे लोग

प्रेमपुर। तेज बारिश के चलते ग्राम माधव नगर निवासी कार्तिक दुबे के घर की छत का लेंटर ईंटें टूटकर गिरने लगीं। इससे वहां सो रही पत्नी मनीषा व उसका तीन साल का बेटा शिवाय उठकर भाग गए, जिससे वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को भेज दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed