फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water tank will be built in 75 villages of four blocks

चार ब्लॉकों के 75 गांवों में बनेगी पानी की टंकी

Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water tank will be built in 75 villages of four blocks
तालग्राम ब्लॉक के चचियापुर गांव में पानी की टंकी निर्माण के लिए सरकारी जमीन का नक्शा देखते लेखपा? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाके के हर घर में पाइप लाइन से साफ पानी पहुंचाने पर काम हो रहा है। तहसील इलाके के चार ब्लॉकों के 75 गांवों में पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। प्रशासनिक अफसरों की मुहर लगने के बाद 13 गांवों में जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

‘‘हर घर जल’’ योजना के तहत तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों के 75 गांवों में पानी की टंकी बनाई जाएंगी। छिबरामऊ ब्लॉक के 30, तालग्राम ब्लॉक के 20, सौरिख ब्लॉक के 22 व गुगरापुर ब्लॉक के तीन गांवों में टंकी बननी हैं। शुक्रवार को जल जीवन मिशन के सुपरवाइजर रजत दुबे, प्रोजेक्ट मैनेजर गोपाल शर्मा ने मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार से बात की। 56 गांवों में पानी की टंकी के लिए दी गईं सरकारी जमीन को प्रमाणित कराया। अधिशासी अभियंता ने शासन को बजट के लिए एस्टीमेट भेजा है। टंकी के लिए प्रस्तावित गांवों में चयनित जगह का निरीक्षण किया। चचियापुर गांव में लेखपाल विवेक सोनी ने टंकी के लिए जमीन का नक्शा देखा।
विज्ञापन

इन गांवों में सबसे पहले बनेगी टंकी
छिबरामऊ ब्लॉक के जयसिंहपुर, खानपुर चौबे, त्यौर, तालग्राम ब्लॉक के जरामऊ अलमापुर, जुनैदपुर, ताहपुर, टिकरी कलसान, सकरानी, माधौनगर, सौरिख ब्लॉक के मुखड़ा, बीलमपुर, गुगरापुर ब्लॉक के राजूपुर व बरगावां में टंकी का सबसे पहले निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 गांवों में टंकी के लिए नहीं मिली जगह
हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी के लिए छिबरामऊ ब्लॉक के असालतनगर, सराय गूजरमल, कुंअरपुर बनवारी, टड़हा, हयात नगर, बलरामपुर, गिरधरपुर, सिकंदरपुर निगोह, तालग्राम ब्लॉक के भवानी सराय, सकरवारा बगुलियाई, मीरपुर, काजीपुर्वा, खाड़ेदेवर, बलिदासपुर, अलमापुर गहलोत, रोहली, सौरिख ब्लॉक के कुतुबपुर, बीबीपुर, हसनपुर परतापुर में सरकारी जमीन नहीं मिली। सौरिख ब्लॉक में कुतुबपुर की जगह आलूपुर में टंकी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed