फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water supply started in 200 villages from 127 tanks

जल जीवन मिशन: 127 टंकियों से 200 गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू

Sat, 21 Jun 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Water supply started in 200 villages from 127 tanks
कन्नौज। जल जीवन मिशन के तहत जनपद के 520 गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। इसे लेकर जल निगम द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। जनपद में 299 पानी की टंकियों के सापेक्ष 127 टंकियाें का काम पूर्ण हो चुका है, जिनसे 200 गांवों में जलापूर्ति भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

शेष टंकियों व पंप हाउस का कार्य करीब 65 से 70 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। जनपद का प्रदेश में आठवां स्थान है। कार्य पूर्ण के बाद 10 वर्ष तक कार्यदाई संस्थाओं को मेंटिनेंस का जिम्मा भी संभालना होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का लक्ष्य हासिल करने के करीब होने से जनपद आठवीं पायदान पर है। योजना के तहत जिले में 316 कार्ययोजनाएं संचालित हैं। जिसके तहत 299 पानी की टंकियों का निर्माण कार्य होना है। अब तक 127 टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर उन्हें चालू भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके द्वारा 200 गांवों में टंकी से जलापूर्ति की जा रही है। पाइप लाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बाउंड्रीवाल निर्माण भी पूरा है। निर्माणाधीन टंकियाें का काम 65 से 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। 60 फीसदी पंप हाउस तैयार हो चुके हैं। कार्यदाई संस्थाओं को तेजी से कार्य करते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-------------
इनसेट
10 वर्ष तक मेंटीनेंस की जिम्मेदारी
जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी, पंप हाउस, बाउंड्रीवाल सहित समस्त कार्य कराने वाली कार्यदाई संस्थाओं के द्वारा 10 वर्ष तक मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा।

वर्जन
जनपद में काम ठीक चल रहा है। एक-दो स्थानों पर काम की गति कुछ धीमी थी, उन ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कभी कभी बजट की कमी व मेन पावर की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो जाता है। दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। -सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed