फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wards are increasing in the town, sweepers are decreasing

Kannauj News: कस्बे में बढ़ रहे वार्ड, कम हो रहे सफाईकर्मी

Thu, 04 Apr 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wards are increasing in the town, sweepers are decreasing
गुरसहायगंज। कस्बे की आबादी बढ़ रही, सफाईकर्मियों की संख्या कम हो रही। इस वजह से एक-एक कर्मी को तीन-तीन वार्डों की सफाई करनी पड़ रही है। इससे परेशान होकर बुधवार को सफाईकर्मियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने मांग की कि बैकलॉग में भर्ती कर्मियों को भी सफाई कार्य में लगाया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मी राकेश कुमार, सर्वेश वाल्मिकी, मोतीलाल, सुनील विनोद कुमार ने साथियों संग बुधवार को नगर पालिका पहुंचकर ईओ अनिल पंडित को ज्ञापन दिया। सफाईकर्मियों ने कहा कि नगर की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सफाईकर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है, जबकि तमाम कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं और कई की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

काम की अधिकता और कर्मियों की संख्या कम होने के कारण एक-एक कर्मचारी को तीन-तीन वार्ड में काम करना पड़ता है। कुछ दिन पहले कई कर्मियों को सफाई कार्य से हटाकर ई-रिक्शा में कूड़ा लाने के लिए लगा दिया गया, जिससे हम लोगों पर काम का बोझ और बढ़ गया है। सफाईकर्मियों का आरोप था कि कई कर्मी सफाई नायक बना दिए गए हैं और बैकलॉग में भर्ती हुए कर्मियों से सफाई कार्य की जगह दूसरे काम करवाए रहे हैं। सफाईकर्मियों की मांग है कि काम की अधिकता को देखते हुए कम से कम 50 कर्मचारी ठेके पर लगाए जाएं, जिससे नगर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद धर्मेंद्र गुप्ता, परमजीत, शिव गुप्ता, विपिन चौरसिया, सैनुद्दीन आदि कई सभासदों ने शिकायत की है कि कई महीनों से मोहल्लों में अंधेरा पड़ा हुआ है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट बदली नहीं गईं हैं। कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए हैंडपंप सही कराए जाएं। साथ ही मोहल्लों में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इन समस्याओं को एक सप्ताह में दूर नहीं किया गया तो सभासद आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ईओ ने सभी की समस्याएं सुनीं और कहा कि अध्यक्ष से इस संबंध में वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed