फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Voter list will be published today

Kannauj News: आज प्रकाशित होगी मतदाता सूची

Fri, 10 Mar 2023 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 10 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Voter list will be published today
कन्नौज। जनपद की 51 प्रारंभिक सहकारी समितियों के पांच वर्षीय चुनाव को लेकर 11 मार्च यानि शनिवार को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति व उप सभापति के कुल 561 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी। इसमें दो लाख मतदाता शामिल होंगे। 12 मार्च को आपत्तियां देने और 13 मार्च को निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 14 को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि सहकारी समितियों में मतदाता सूची का अवलोकन करने के बाद उस पर आपत्ति भी दी जाएंगी। समितियों से जुड़े किसान ही मतदाता हैं, वही समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। जनपद में साधन सहकारी समिति, क्षेत्रीय सहकारी समिति व कृषि सहकारी समिति कुल तीन तरह की समितियां हैं। जिसमें प्रबंध कमेटी में संचालक, अध्यक्ष (सभापति) व उपाध्यक्ष (उप सभापति) पद पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। हर समिति में नौ संचालक के अलावा एक-एक सभापति व उप सभापति चुने जाएंगे। इसमें 459 संचालक, 51-51 सभापति व उप सभापति होंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता का कहना है कि समितियों में पांच साल में चुनाव होते हैं। समिति का संचालन प्रबंध कमेटी ही करती है। समितियों से ही किसानों को लोन व खाद आदि का वितरण किया जाता है। पदाधिकारियों को अलग-अलग अधिकारी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
यह है समितियों के चुनाव का कार्यक्रम
----------------------
- 11 मार्च को समितियों पर मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 12 मार्च को सूची पर आपत्तियां देने का समय।
- 13 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 14 मार्च को विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
- 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- 16 मार्च को सही पर्चों की सूची चस्पा होगी और चुनाव चिह्न वितरण किए जाएंगे।
- 18 मार्च को जरूरी हुआ तो मतदान होगा, उसी दिन मतगणना कराई जाएगी।
---------------
सभापति, उप सभापति व प्रतिनिधियों का निर्वाचन
सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव का कार्यक्रम अलग है। 19 मार्च को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन व उसी दिन आपत्तियां मांगी गईं हैं। 19 को ही निस्तारण का अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पर्चे दाखिल करने, जांच, नामांकन पत्र वापस लेने, चुनाव चिह्न वितरण भी 19 मार्च को होगा। जरूरी हुआ तो मतदान और मतगणना भी 19 मार्च को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed