{"_id":"6b0c7c528c876170d0039788","slug":"villagers-staged-a-sit-in-protest-for-the-second-day-over-irregularities-in-ration-distribution-kannauj-news-c-214-1-knj1008-160070-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राशन वितरण में अनियमितता को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राशन वितरण में अनियमितता को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण
Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो :38: तेरारागी गांव में अन्नपूर्णा भवन के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
जलालाबाद। उचित दर दुकान पर राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीण दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले महीने अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दिया गया। जब तक पिछला बकाया राशन नहीं मिलेगा, तब तक इस महीने का राशन नहीं लिया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक सियाराम कुरील के समझाने के बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उधर कोटेदार ने ग्रामीणों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार समय पर दुकान नहीं खोलते हैं। पात्र उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बैरंग लौटना पड़ता है। मजरा सरैया निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी और उन्हें दो दिन तक लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिला। हंगामे के बाद कोटेदार ने रात में गेहूं के 20 पैकेट मंगाए। प्रशासक प्रतिनिधि अजीत पांडेय ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस गेहूं लदी ट्राली को गुरसहायगंज कोतवाली ले गई। शाम को कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की।
-- -- -- -- -
मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी