फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers are placing sacks filled with soil to stop drain water.

Kannauj News: नाले का पानी रोकने के लिए ग्रामीण लगा रहे मिट्टी भरी बोरियां

Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers are placing sacks filled with soil to stop drain water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। शहर की सीमा से सटे सदिकापुर गांव में गंदे नाली का पानी रोकने के लिए ग्रामीण अब खुद ही प्रयास करने लगे हैं। शासन-प्रशासन की उपेक्षा का दंश झेल रहा यह गांव बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हालातों से परेशान ग्रामीणों ने शहर के गंदे नाले का पानी गांव में आने से रोकने के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर तटबंध बना रहे हैं। हालांकि उनका यह प्रयास भी व्यर्थ जा रहा है। पानी का तेज बहाव होने से गांव की गलियों तक में पानी भर रहा है।

शहर से सटे गांव सदिकापुर में 20 वर्षो से शेखाना नाले का गंदा पानी 250 बीघा खेती की भूमि में भरा है। खेत में फसल की जगह जलकुंभी की बेल पसरी हुई है। पिछले कुछ माह से पानी खेतों से होते हुए गांव के अंदर आ गया है। गलियों से लेकर प्राइमरी स्कूल के सामने नाले का पानी भरा है। गांव के बचे खेतों में आलू व गेहूं की फसल लहलहा रही है। नाले का गंदा पानी बचे हुए खेतों में न घुस जाए। इसके लिए ग्रामीण खेतोंं को बचाने के लिए मिट्टी भरी बोरियां रखकर बांध बना रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने खेत के चारों को खोदाई करवाकर निकली मिट्टी से ऊंची-ऊंची मेड़ बना दी है। गांव के मदनपाल, किशोर दोहरे का कहना कि 20 बीघा से अधिक खेत में गंदा पानी भरा है। पांच बीघा खेत बचा है उसमें आलू व गेहूं की फसल है। इसी से पूर वर्ष का परिवार को राशन मिल जाता है। अब गंदा पानी आ गया तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इस मामले में जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी कई बार गांव आकर पानी निकासी व नाला बनवाने का भरोसा दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed