Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman on a motorcycle killed after being hit by a speeding car

Kannauj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 13 Nov 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman on a motorcycle killed after being hit by a speeding car
छिबरामऊ। कमालपुर गांव के सामने शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति और पांच वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां की मौत से आठ बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद निवासी कासिम (42) पत्नी हुस्ना बेगम (40) और पांच वर्षीय बेटे वारिफ के साथ बाइक से साली के घर ग्राम भड़ौसे, जरारी थाना जहानगंज फर्रुखाबाद जिले गए थे। साली जलीशा के बेटे का आकस्मिक निधन हो गया था। इसी सिलसिले में आयोजित फातिहा (चालीसवां) की रस्म में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया कि कमालपुर गांव के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हुस्ना बेगम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कासिम और उनके बेटे वारिफ का उपचार चल रहा है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया की परिजनो ने पोस्टमार्टम करा ने के लिए इंकार कर दिया. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई हुस्ना

परिजनों के मुताबिक कासिम तालग्राम स्थित नीरज कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हुस्ना बेगम अपने पीछे छह बेटे आकिब, साकिब, सारिफ, तालिफ, तारिव और वारिफ तथा दो बेटियां इलमा और साबरीन को छोड़ गई हैं। हादसे में मां की मौत और पिता-भाई के घायल होने से बच्चों और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed