Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nomadic communities to gather on Tribal Pride Day

Kannauj News: जनजातीय गौरव दिवस पर जुटेगा घुमंतू समाज

Fri, 13 Nov 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nomadic communities to gather on Tribal Pride Day
कन्नौज। जनजातीय और घुमंतू समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं घुमंतू गौरव समागम का आयोजन किया जाएगा। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में घुमंतू समाज के साथ ही सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय एवं घुमंतू समाज के ऐतिहासिक योगदान, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस समाज के उन महापुरुषों और नायकों के योगदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, घुमंतू गौरव समागम के जरिए घुमंतू समुदाय की सामाजिक पहचान, सम्मान और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। बोर्डिंग ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 14-15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर कन्नौज आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 14 नवंबर को शाम पांच बजे प्रेमपुर कट पर स्वागत होगा। इसके बाद वे मृतक अधिवक्ता के परिजनों से मिलेंगे और शाम छह बजे जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक लेंगे। 15 नवंबर को सुबह 10 बजे बोर्डिंग ग्राउंड में जनजाति गौरव दिवस पर घुमंतू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed