फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   village,road,CDO,mla,DM

सड़कों को गड्ढा मुक्त करें

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
village,road,CDO,mla,DM
कन्नौज। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि जो भी जिले में सड़कें हैं, उसके बारे में जनता को कैसे पता चलेगा कि किस-किस विभाग ने निर्माण कार्य कराया है। इस पर रणनीति बनाई जाएं। उन्होंने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के भी निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं या आगे होंगे, उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को जरूर दी जाएं। वह शनिवार को जिले के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक निधि से 50-50 करोड़ का प्रस्ताव, सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण के भी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। निर्माण एजेंसियां गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। अगर किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो कार्रवाई होगी। नवनिर्माणाधीन कार्यों के स्थल पर सूचना प्रदर्शन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 1366 सड़कें लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई हैं। 895 सड़कें नगर पालिका/नगर पंचायत की हैं। मंडी परिषद के तहत 121 व जिला पंचायत के 162 मार्ग आते हैं। अधिकारियों ने बैठक में कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से 90 प्रतिशत सड़कें गड्ढामुक्त हो गईं हैं, शेष पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

---------------------
इन मार्गों पर रहा विशेष फोकस
समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से तिर्वा से खैरनगर मार्ग तक, छिबरामऊ से विशुनगढ़ मार्ग, ईशन नदी पुल से पचोर, मतौली, तिर्वा से सुजानसराय, फगुहा सर्विस रोड से भुगैतापुर तक, तारनपुर्वा से लोहामढ़ जसपुरापुर तक, धन्नापुर्वा से भुन्ना तक, धीरपुर से सुखापुर्वा तक, बहसुईया लिंक रोड से भदौसी तक, भवानीपुर से बहसुईया तक, तिर्वा से मकनपुर तक, रिक्खापुर्वा में सीसी रोड, घनेपुर्वा से हांसापुर तक, जलालाबाद से गुगरापुर संयोगिता मार्ग तक, गंगपुर से कटरी फिरोजपुर से टीकापुर्वा आदि मार्गों की मरम्मत, नए निर्माण आदि की समीक्षा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
लोक गायन व नृत्य के लिए बनेगी समिति
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि लोक गायन और लोकनृत्य को बढ़ावा देने व धरोहर मासिक कार्यक्रम कराए जाएं। जिले में हर महीने कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए समिति का गठन भी किया जाएगा।कहा कि लोक गायन और लोक नृत्य को प्रमुखता दी जाएगी। ताकि नई पीढ़ी को यहां की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। तीन महीने के अंदर इसका मंच बन जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed