{"_id":"635c1d7383c8d322001c2eae","slug":"village-death-police-report-co-kannauj-news-knp7254057186","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालातों में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुरसहायगंज। संदिग्ध हालातों में विवाहिता का शव ससुराल में मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जबकि ससुरालियों ने करंट लगने से मौत का कारण बताया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव महरूपुरखार निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने बेटी शुभम देवी (23) की जनवरी 2022 में गुरसहायगंज कोतवाली के गांव धमियापुर निवासी राहुल तिवारी से शादी की थी। शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हालातों में शुभम देवी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिवार के साथ पहुंचे चंद्र प्रकाश ने राहुल तिवारी और अन्य ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया।
पति राहुल तिवारी ने बताया है कि शुभम की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।