फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vijay naath mandir mein maanasik rogee ne kee todaphod, hangaama

विजय नाथ मंदिर में मानसिक रोगी ने की तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
vijay naath mandir mein maanasik rogee ne kee todaphod, hangaama
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के पीपल चौराहा स्थित विजय नाथ मंदिर में मंगलवार को वर्ग विशेष के मानसिक रोगी ने तोड़फोड़ कर दी। जानकारी पर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासन ने आननफानन चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहींमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग की दुकानें बंद कराकर मंदिरों, मस्जिदों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे मोहल्ला कस्साबान निवासी मानसिक रोगी दिलशाद(55) विजय नाथ मंदिर में घुस गया। यहां तोड़फोड़ कर दी। भगवान शिव के नंदी और सर्प को उखाड़कर फेंक दिया। साईं प्रतिमा के वस्त्र फाड़ दिए। पुजारी रामकिशोर मिश्रा ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसने बताया कि चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे उमर फारूख उर्फ बंटी ने मंदिर में भेजा था। इस पर चेयरमैन राजीव दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशू तिवारी, भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, संघ नेता रजनीश दुबे, युवा हिंदू नेता पुनीत दुबे समेत सैकड़ों युवकों की भीड़ पीपल चौराहे पर पहुंच गई। नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ तिर्वा दीपक दुबे, सीओ शिवकुमार थापा, तिर्वा कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा, सौरिख समेत आसपास के थानों व दो ट्रक पीएसी बुलवा ली गई। युवकों के आक्रोश और मानसिक रोगी आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने उमर फारूख उर्फ बंटी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया। नगर के मुख्य मार्ग स्थित मंदिर व मस्जिदों समेत तिराहों, चौराहों पर पुलिस, पीएसी बल तैनात कर मुख्य बाजार की दुकानों को बंद करा दिया गया। इसके बाद युवकों का आक्रोश कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को काबू में करने के लिए पटकीं लाठियां
मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी पर बड़ी संख्या में युवक पीपल चौराहे पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार सड़क पर लाठियां पटकनी पड़ीं। पुलिस ने तमाशबीनों को दूर तक खदेड़ दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी ने एसडीएम देवेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समुदाय विशेष के आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुराग उपाध्याय समेत कई युवक मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशू तिवारी के नेतृत्व में धरना देते हुए गिरफ्तारी और रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर संतोष पांडेय, अनुराग अग्निहोत्री, सागर गुप्ता, डॉ. वरुण प्रताप सिंह, पिंकू पांडेय व विजय चौहान समेत कई युवक मौजूद रहे।

गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रखने के लिए दी आहुति
मंदिर में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी बनाए गए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी उमर फारूक उर्फ बंटी का कहना है कि नगर की गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए अपनी आहुति दी है। कुछ लोग मानसिक रोगी के कृत्य पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। भले ही आरोपी ने उनका नाम लिया, इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed