{"_id":"5e726d0a8ebc3e72b4220f4b","slug":"vigilance-is-better-protection-against-corona-dm-kannauj-news-knp5511609161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सतर्कता ही बेहतर बचाव: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सतर्कता ही बेहतर बचाव: डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना को लेकर बैठक लेते डीएम, एसपी व सीएमओ।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित बीमारी है। थोड़ी सावधानी व सतर्कता से इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। जरूरत न होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। कोई भी चीज छूने, हाथ मिलाने या खाना खाने से पहले 20 सेकेंड तक अच्छे ढंग से हाथ धोएं।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति से कम से कम एक की मीटर दूरी पर रहें। संक्रमित चीज छूने के बाद आंख, नाक, मुंह समेत खुले घाव में हाथ न लगाएं। इससे वायरस तेजी से फैलता है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि तेज बुखार, सूखी खांसी व सांस लेने में दिक्कत होना कोरोना के प्रमुख लक्षण हैं। अगर ऐसा कोई मरीज है तो उसकी जांच बहुत जरूरी है। प्रदेश में यह व्यवस्था तीन जगह शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर अफवाह व भ्रम न फैलाएं।
11 टीमों का किया गया गठन
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। इसके बावजूद निपटने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। अगर किसी गांव में तीन या इससे अधिक व्यक्ति संक्रमित पाए जाते हैं तो पूरे गांव की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। इसके चलते 11 टीमों का गठन किया गया है। 24 घंटे हेल्प लाइन सेवा शुरू की गई है। दस्तक अभियान के तहत आशाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर बीमारी का डर निकालेंगी।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थल पर साबुन रखने के निर्देश
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने सार्वजनिक स्थलों पर हाथ धोने के इंतजाम न होने पर सख्त रुख किया है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट, विकास भवन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, ब्लाक, तहसील समेत सार्वजनिक जगहों पर साबुन रखवाने के आदेश दिए हैं। वृद्धा आश्रम व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बेहतर इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
बाहर निकलने पर ही लगाएं मास्क
सीएमओ ने कहा कि कोरोना को लेकर लोगों में इस कदर खौफ हो गया है कि वह हर समय मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। इससे बाजार में इनकी कीमतों में उछाल है। बीमार या संदिग्ध व्यक्ति ही मास्क का प्रयोग करें। स्वस्थ व्यक्ति भीड़भाड़ में जाने पर ही मास्क को लगाएं। सैनिटाइजर न मिलने पर एक लीटर पानी में 10 ग्राम ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल कर दैनिक उपयोग में आने वाली चीजों को साफ कर सकते हैं।मोबाइल को जरूर साफ कर लें।