{"_id":"66f316adc6e480240d055c64","slug":"vigilance-and-electricity-department-team-raided-16-arrested-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118991-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने मारा छापा, 16 को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने मारा छापा, 16 को पकड़ा
विज्ञापन
तिर्वा। लगातार क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। छापा मारकर टीम ने 16 लोगों को पकड़ा और रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि मंगलवार को कस्बे में विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 12 उपभोक्ता बिजली चोरी, एक उपभोक्ता को मीटर में छेड़खानी व तीन उपभोक्ताओं को मीटर से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। पकडे़ उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कहा कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलता रहेगा।
आज पांच घंटे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि कस्बा में डाकखाना गली से बिजलीघर तक नई ओवर हेड लाइन बिछाई गई थी। बिछाई गई लाइन को शुरू करने के लिए बिजलीघर के नए फीडर से जोड़ा जाएगा, जिस कारण बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लाइन शुरू हो जाने पर बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।