फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of woman demanding bribe goes viral

Kannauj: महिला से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, किस्त रुकवाने की दे रहे हैं धमकी, जांच शुरू

Fri, 17 Mar 2023 03:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 17 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में महिला से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रधान के प्रतिनिधिक की ओर से महिला लाभार्थी की पहली किस्त आने पर रुपये का दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे है।

विज्ञापन
Video of woman demanding bribe goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में तालग्राम कोतवाली क्षेत्र के विकास खंड तालग्राम पंचायत अमोलर में प्रधान के प्रतिनिधि की ओर से आवास की लाभार्थी महिला से खुलेआम 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। महिला लाभार्थी की पहली किस्त आने पर रुपये का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अमोलर में सुविधा शुल्क का खेल चल रहा है। अमोलर पंचायत में आवास लाभार्थियों से प्रधान रामजानकी के प्रतिनिधि पति रामप्रकाश खुले आम दस हजार रुपये मांग रहे है।
विज्ञापन

15 हजार रुपये मनरेगा मजदूरी का भी खाते में डलवाने का आश्वासन दे रहे है। रुपये न देने पर दूसरी किस्त रुकवाने की धमकी दे रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में प्रतिनिधि कह रहे हैं, अगर मेरे अलावा किसी को भी रुपये दे दिए तो हम रुपये फिर भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान हम हैं इसलिए रुपये भी मुझे चाहिए, नही तो दूसरी किस्त रुकवा देंगे। शुक्रवार को रुपये दे देना। प्रधान की ही जिम्मेदारी है। इसके अलावा श्यामू की किस्त भी आगे आएगी। बातचीत में महिला कह रही है कि उसने अब तक किसी को रुपया नहीं दिया है।

इस बाबत रामप्रकाश का कहना है कि उन्होंने किसी से रुपये नहीं लिए हैं। मजाक में एक महिला से रुपये मांगे थे। उधर, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता का कहना है, मामला संज्ञान में आने पर जांच कराकर सख्त से कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed