फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of showing pistol to paan seller goes viral

पान के लिए तानी पिस्तौल: SOG बताकर दिखा रहा था धौंस गाली-गलौज कर पिस्टल दिखाकर धमकाया, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
सार

Kannauj Crime: तिर्वा सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि जो लोग दिख रहे हैं, वह पुलिस विभाग से हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में है। वीडियो के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Video of showing pistol to paan seller goes viral
kannauj crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में खुद को एसओजी का बताकर पान दुकान पर पिस्टल की धौंस दिखाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पान वाले के इन्कार से नाराज दो लोग उसे देख लेने की धमकी और गाली दे रहे हैं। इस पूरे प्रकरण का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन

वीडियो वारयरल होने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गाड़ी नंबर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर उसके मालिक का पता लगाने की बात कही गई है। मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्टा के पास का है। बताया जा रहा है कि कन्नौज-तिर्वा रोड किनारे पंकज कश्यप की पान की दुकान है।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक कार से दो लोग उतरे। उन्होंने पान लगाने की बात कही, तो उसने पान से जुड़ा सामान न होने की बात कही। इस पर वो भड़क गए और अपने कमर में लगी पिस्टल को दिखाकर धमकाने लगे। गाली देने पर मना किया तो एसओजी का होने का धौंस दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोला- वीडियो सीओ को भेज दिया है
आसपास खड़े लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो वो दोनों लोग कानपुर के नंबर की कार में बैठकर चले गए। जाते-जाते पुलिस बुलाने की धममी भी दी। दुकानदार का कहना है कि उसने पास खड़े लोगों से लेकर वीडियो सीओ को भेज दिया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीड़ित के पास पहुंची पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की।

दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार की देर रात करीब दो बजे दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वीडियो में दिख रही गाड़ी के नंबर के आधार पर भी रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में तिर्वा सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है।

दोनों के खिलाफ विभागीय जांच
शुरूआती जांच में सामने आया है कि जो लोग दिख रहे हैं, वह पुलिस विभाग से हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में है। वीडियो के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। उसे के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दुकानदार का कहना है कि उसने पास खड़े लोगों से लेकर वीडियो सीओ को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed