फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of selling liquor went viral, police took action

Kannauj News: शराब बेचने का वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Video of selling liquor went viral, police took action
गुरसहायगंज। कच्ची शराब बेचने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पुलिस और आबकारी विभाग ने वीडियो के आधार पर गुटैयाखेड़ा गांव में छापा मारकर एक व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 15 लीटर बनी हुई कच्ची शराब और इसे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुटैयाखेड़ा में 15 वर्षीय बालक के कच्ची शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसी का संज्ञान लेकर सोमवार को आबकारी निरीक्षक हरिश्चंद्र ने पुलिस बल के साथ गांव में छापा मारा। इस दौरान वहां पर अखिलेश नाम का युवक अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते मिला। टीम ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बनी हुई 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। करीब 80 लीटर मिले लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। टीम ने शराब बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद किए हैं। मामले का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed