फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of beating minors goes viral

Kannauj News: नाबालिगों को पीटने का वीडियो वायरल

Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Video of beating minors goes viral
कन्नौज। पुलिस के सामने तीन नाबालिगों को पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक किशोर की पिटाई करने के आरोप में युवक ने तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। उसके बाद मकरंदनगर तिराहा पर पुलिस कर्मी और होमगार्ड के सामने डंडे और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी भी नाबालिगों को चार-चार डंडे मारने की बात कह रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी तमाशबीन बने रहे। एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि उमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



तीन नाबालिग कबाड़ बीनकर गुजर-बसर करते हैं। कूड़ा बीनने के दौरान एक किशोर से विवाद के बाद उसकी पिटाई कर दी। तभी चारों किशोरों को भीड़ मकरंदनगर तिराहा पर पकड़कर ले आई। इसी दौरान एक युवक भी मौके पर पहुंच गया। उसने तीनों नाबालिगों को यातायात पुलिस कर्मी और होमगार्ड के सामने डंडे से तीनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। डंडे से पिटाई करने के बाद युवक ने लात-घूंसों से भी नाबालिगों को पीटा। इस दौरान पुलिस और भीड़ तमाशबीन बनी रही। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बच्चों को मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच की गई तो सामने आया कि दो बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी। बच्चे के परिवार के बड़े भाई बच्चों को समझाने के लिए बल का प्रयोग किया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed