{"_id":"69fa31c79aba45f03d0643b4","slug":"video-of-abusive-language-against-modi-and-yogi-goes-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148652-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल
विज्ञापन
अमोलर। चौकी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कथित तौर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व स्थानीय पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा है। हालांकि,संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग युवक के बारे में तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं, अमोलर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह के संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को उसके गांव से हिरासत में लिया है। संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस उद्देश्य से वायरल किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन के ऐसे वीडियो को साझा न करें, क्योंकि इससे भ्रम और सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जांच के विधिक कार्रवाई की जाएगी।