{"_id":"6afc95886397ec805c002139","slug":"examination-system-in-schools-falters-kannauj-news-c-214-1-knj1006-159421-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था लड़खड़ाई
विज्ञापन
कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पर एक साथ कई सरकारी जिम्मेदारियों का बोझ पड़ गया है। मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ और जनगणना कार्य में लगा दी गई। इसका सीधा असर विद्यालयों की व्यवस्था पर पड़ रहा है। कहीं एक-दो शिक्षक ही परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो कहीं सभी शिक्षकों के दूसरे कार्यों में चले जाने से विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
बूथों पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का प्रकाशन कराया गया। इन बूथों पर तैनात कर्मचारियों में अधिकांश शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र शामिल रहे। वहीं कई शिक्षकों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ऐसे में विद्यालयों में पहले से मौजूद शिक्षकों की कमी और बढ़ गई। हालात यह हैं कि कई विद्यालयों में एक या दो शिक्षकों के सहारे परीक्षा संपन्न कराने की नौबत आ गई। जिन विद्यालयों के सभी शिक्षक बीएलओ या जनगणना कार्य में लगाए गए, वहां परीक्षा कराने के लिए दूसरे विद्यालयों से अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था करनी पड़ी। इससे शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी का दबाव बढ़ गया है।
एक शिक्षक पर कई जिम्मेदारियां
शिक्षकों को पढ़ाई, परीक्षा कराने के साथ बीएलओ और जनगणना जैसे गैर शैक्षणिक कार्य भी करने पड़ रहे हैं। ऐसे में नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। परीक्षा के दौरान भी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
49 शिक्षकों की अतिरिक्त तैनाती
बीईओ तालग्राम संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए 49 अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षकों द्वारा जनगणना, बीएलओ और परीक्षा का कार्य संतोषजनक ढंग से किया जा रहा है। परीक्षा निर्बाध रूप से संपन्न कराई जा रही है।
कक्षा पांच के हिंदी प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल
छिबरामऊ। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में कक्षा पांच के हिंदी प्रश्नपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षकों का आरोप है कि प्रश्नपत्र में निर्धारित पाठ्यक्रम और सरकारी पुस्तक ‘वाटिका हिंदी’ से एक भी सवाल नहीं पूछा गया। संज्ञा की परिभाषा और उसके भेदों से जुड़े प्रश्न भी शामिल किए गए, जिससे बच्चों को परेशानी हुई। कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ में 364 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में करीब 70 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कल्याणपुर स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में 213 में से 211 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
दो शिक्षिकाओं के जिम्मे रही परीक्षा
जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से कल्याणपुर विद्यालय में केवल दो शिक्षिकाएं पूजा पांडेय और दीपमाला मौजूद रहीं। इन्हीं ने परीक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
जांच कराने का दिया भरोसा
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने बताया कि प्रश्नपत्र डायट स्तर से तैयार किए जाते हैं। उनका काम परीक्षा संपन्न कराना है। अभी किसी शिक्षक ने लिखित शिकायत नहीं की है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।