{"_id":"6afc9520dfb333becc001fdc","slug":"students-body-found-hanging-from-a-dupatta-in-her-room-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159422-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
इंदरगढ़। छात्रा का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। बेटी को इस हालत में देखकर मां के होश उड़ गए। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
थानाक्षेत्र के घना पुर्वा गांव निवासी विजय कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी सिया कक्षा 11 में पढ़ती थी। सिया की मां मामली देवी बड़ी बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पांच बजे मामली देवी घर के अंदर कमरे में गईं। वहां बेटी सिया को दुपट्टे के फंदे से लटकता देखकर चीख निकल गई। शोर सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मां ने पुलिस को दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।