फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vetan na milane se naaraaj karmachaariyon ne kiya pradarshan, masheen chaalak ne aatmadaah ka kiya prayaas, nikaala gaya

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मशीन चालक ने आत्मदाह का किया प्रयास, निकाला गया

Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
vetan na milane se naaraaj karmachaariyon ne kiya pradarshan,  masheen chaalak ne aatmadaah ka kiya prayaas, nikaala gaya
समधन टाउन एरिया में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज टाउन एरिया के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी की। हाइड्रोलिक मशीन चालक ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे नाराज ईओ ने कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

टाउन एरिया समधन में कार्यरत ठेका सफाई कर्मियों और कार्यालय कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। बताया गया कि इसको लेकर इन्होंने ईओ दीपिका शुक्ला से वेतन देने की मांग की। सुनवाई नहीं हुई। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने दिवाली के त्योहार को देखते हुए सोमवार को टाउन एरिया कार्यालय में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान हाइड्रोलिक मशीन चालक ननकू ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

ईओ की मौजूदगी में कर्मचारियों ने काफी देर तक हंगामा किया। नतीजा नहीं निकला। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी ननकू को कार्यमुक्त किए जाने से कर्मचारियों में रोष रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि त्योहार से पहले वेतन नहीं मिला और निकाले कर्मचारी को वापस नहीं लिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनोज चतुर्वेदी, नसीम, वकार हुसैन, हनीफ, इरफान, बबलू, कुद्दूस, सलीम आदि कर्मचारी मौजूद थे। दूसरी ओर ईओ दीपिका शुक्ला का कहना है कि वेतन में गड़बड़ी के चलते जांच एसडीएम की अगुवाई में बनी कमेटी कर रही है। कुछ लोग कर्मचारियों को प्रदर्शन और अन्य कार्य के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed