{"_id":"602532298ebc3ee90f500c76","slug":"vande-bharat-will-run-from-15-february-to-31-march-under-the-name-tejas-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत 15 फरवरी से 31 मार्च तक तेजस नाम से चलेगी, राजधानी स्पेशल ट्रेन में भी होेंगे तेजस के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत 15 फरवरी से 31 मार्च तक तेजस नाम से चलेगी, राजधानी स्पेशल ट्रेन में भी होेंगे तेजस के कोच
Fri, 12 Feb 2021 08:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी से 31 मार्च तक तेजस के कोचों के साथ तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है। इसके अलावा आनंद विहार से अगरतला के बीच राजधानी एक्सप्रेस का संचालन भी 15 फरवरी से शुरू होगा।
आईआरसीटीसी की इस ट्रेन में भी तेजस एक्सप्रेस के कोच लगे होंगे। अगरतला-आनंद विहार राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस (02501) 15 फरवरी से सोमवार को अगरतला से शाम 7:25 बजे छूटेगी। तीसरे दिन बुधवार को सुबह 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।

5:35 बजे छूटकर सुबह 10:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (02502) आनंद विहार से 17 फरवरी से हर बुधवार को शाम 7:50 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर देर रात 12:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे अगरतला पहुंचेगी।
इसमें 11 एसी थर्ड, तीन एसी सेकेंड, एक एसी फर्स्ट कोच व पैंट्रीकार होगी। यह ट्रेन अगरतला से चलकर आमबासा, धर्मनगर, न्यू करीमगंज, बदरपुर, होजाई, गुवाहाटी, रंगिया, बरपेटा रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल जंक्शन पर भी रुकेगी।
मेंटीनेंस के लिए जा रहे वंदे भारत के कोच
15 फरवरी से देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (02435/02436) में सभी कोच तेजस एक्सप्रेस के होंगे। यह ट्रेन भी तेजस एक्सप्रेस के नाम से 31 मार्च तक चलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक यानी सभी कोच मेंटीनेंस के लिए जा रहे हैं। तब तक तेजस के कोच ही इस ट्रेन में लगेंगे।