{"_id":"6a95ce886361ed87270770cb","slug":"atrocities-against-pda-under-bjp-government-rajpal-kashyap-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155262-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में पीडीए पर हो रहा अत्याचार : राजपाल कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में पीडीए पर हो रहा अत्याचार : राजपाल कश्यप
विज्ञापन
तिर्वा। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने तिर्वा कस्बे के गेस्ट हाउस में पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के साथ अत्याचार और भेदभाव का आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि सपा इस वर्ग के अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।
राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा की विचारधारा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की अपील की। कश्यप ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का सबसे अधिक असर गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्गों पर पड़ रहा है। उन्होंने पीडीए वर्ग के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया।
जिला महासचिव रामसेवक लोधी ने बताया कि पीडीए जनपंचायत का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इसका लक्ष्य उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक लाना है। इस कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंशु पाल, वरिष्ठ सपा नेता कुक्कू चौहान, हुकुम सिंह, अवनीश यादव, अनुराधा यादव, बिट्टू सिद्दीकी मौजूद रहे।