{"_id":"5e580e448ebc3ef38c6ca323","slug":"vain-aur-traiktar-bhidant-mein-ek-kee-maut-do-gambheer-kannauj-news-knp547370068","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन और ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन और ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
हादसे के बाद जिला अस्पताल में गमगीन खड़े फैज के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जीटी रोड पर तेज रफ्तार वैन और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बे के किदवई नगर निवासी फैज (21) पुत्र रियाज निजी कंपनियों से ठेका लेकर दीवारों पर पेंटिंग कराते थे। बुधवार रात करीब एक बजे वह साथी मो. ऐजाज (31) पुत्र हयात निवासी राजीव नगर बिल्हौर और सुजात हुसैन (30) पुत्र पेशवा निवासी मकनपुर बिल्हौर के साथ वैन से फर्रुखाबाद पेंटिंग कराने जा रहे थे। सदर कोतवाली की जलालपुर पनवारा चौकी के पास कालू मामा मजार के सामने जीटी रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से वैन की टक्कर हो गई।
हादसे में वैन चालक फैज की मौत हो गई। साथी मो. ऐजाज और सुजात हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।