फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vaccination will be done in two shifts in CHC, till 10 pm

सीएचसी में दो शिफ्टों में होगा टीकाकरण, रात 10 बजे तक लगेगा

Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done in two shifts in CHC, till 10 pm
कन्नौज। जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कालेज की तरह सीएचसी गुरसहायगंज, तिर्वा, छिबरामऊ व विनोद दीक्षित में भी सुबह आठ से रात दस बजे तक कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिले में अब तक करीब 10.12 लाख लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित करने के लिए लेखपाल, सचिव, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेगा वैक्सीनेशन-डे में टीका लगाने का कार्य पहले की तरह चलता रहेगा । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गीतम सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय कन्नौज व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के अलावा सीएचसी विनोद दीक्षित, तिर्वा, गुरसहायगंज और छिबरामऊ में दो शिफ्टों में टीकाकरण किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह आठ से सायं चार बजे तक है। दूसरी शिफ्ट चार से रात दस बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी ब्लाक में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व गांव में सर्वे टीम लगाई गई हैं। यह टीका न लगवाने वालों, पहली और दूसरी डोज वालों को चिह्नित करेंगी। अभी तक वैक्सीनेशन न कराने और पहली डोज लेने वालों को टीका लगेगा। बताया कि सर्वे में लेखपालाें, सचिव, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला वैक्सीन प्रभारी इरशाद वेग ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 12.26 लाख को टीका लगना था। करीब 7.50 लाख लोगों ने पहली डोज ली है। 2.57 लाख लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं। क्लस्टर टीकाकरण मॉडल 2.0 में उन लोगों पर अधिक फोकस रहेगा, जिन्होंने अभी तक एक भी खुराक नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed