फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vaalmeeki jayantee ke kaaryakram kee anumati na milane par bhadake

वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर भड़के

Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
vaalmeeki jayantee ke kaaryakram kee anumati na milane par bhadake
हंगामा करते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कस्बे में वाल्मीकि मंदिर में प्रतिवर्ष जयंती के कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार एसडीएम ने पुलिस से अनुमोदन रिपोर्ट मांगी थी। थाना पुलिस ने अनुमति प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। इससे नाराज वाल्मीकि समाज ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व चेयरमैन ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे के करीब कस्बा तालग्राम के वाल्मीकि मंदिर के सामने समाज के लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ हंगामा काटा। समाज के लोगों ने बताया कि 14 अक्तूबर को प्रत्येक वर्ष वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। कार्यक्रम की अनुमति के लिए एसडीएम छिबरामऊ से स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। पुलिस ने रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। इन लोगों का कहना था कि पुलिस वाल्मीकि समाज के लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है। शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट न लगाई तो डीएम और एसपी से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकिशन, रमेश चंद्र, रिंकू, वीरेंद्र कुमार, कैलाश, हिमांशु, अमन, सुभाष, विमल, अनुज, अंगद, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed