फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vaahan kee takkar se baik savaar kee maut

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
vaahan kee takkar se baik savaar kee maut
-क्षतिग्रस्त बाइक दिखाता पुलिसकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
जलालाबाद(कन्नौज)। जीटी रोड पर बसंती कोल्ड स्टोरेज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह भेज दिया। युवक हेलमेट लगाए था। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया। युवक के पास मिला मोबाइल बंद था। मृतक छिबरामऊ का रहने वाला था।
विज्ञापन

बुधवार शाम सात बजे के करीब बाइक सवार कन्नौज की ओर से आ रहा था। बसंती कोल्ड स्टोरेज के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चालक का हेलमेट टूट गया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से जीटी रोड पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जसोदा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार व गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शव को जीटी रोड से हटा कर आवागमन शुरू कराया गया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से बाइक की आरसी मिली है। इसी से शिनाख्त हुई। मृतक छिबरामऊ के फूटी मस्जिद निवासी विपिन कुमार पुत्र श्याम सिंह है। मृतक की जेब में कुछ नगदी, गले में एक चेन के अलावा हाथ में घड़ी व कई डिब्बों में दवाइयां थीं। संभावना जताई जा रही है कि मृतक कानपुर से दवाई खरीद कर घर जा रहा था। बसंती कोल्ड स्टोरेज के निकट दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed