फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj News: Two including SP leader died due to dengue

Kannauj News: डेंगू से युवा सपा नेता समेत दो की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kannauj News: Two including SP leader died due to dengue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में डेंगू की चपेट में आने से युवा सपा नेता समेत दो की मौत हो गई। कानपुर के अस्पतालों से शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जताई है। कोतवाली क्षेत्र के हरचंदापुर गांव निवासी अश्वनी यादव (25) युवा सपा नेता है।
विज्ञापन


30 अगस्त को उन्हें बुखार आया था। परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पतल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान अश्वनी यादव की मौत हो गई। वहीं गुरसहायगंज क्षेत्र के रौतामई गांव निवासी ललित कश्यप (18) की शनिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्हें भी परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। एक साथ जिले में हुई दो मौतों से स्वास्थ्य महकमे के हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के घरों पर रविवार केे स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। सभी लोग रात को मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास पानी का भराव न होने दें। सुबह और शाम कपड़े पहन कर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू पीड़ित किशोर की हालत गंभीर
शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में एक 15 वर्षीय डेंगू पीड़ित किशोर को भर्ती कराया गया है। डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर है। फिलहाल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed