फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uproar to build underpass, jammed, Tehsildar arrived with police force calmed villagers, traffic was restored after removal

अंडरपास बनवाने के लिए हंगामा, जाम लगाया, पुलिस बल के साथ पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को कराया शांत, हटने पर बहाल हुआ यातायात

Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar to build underpass, jammed, Tehsildar arrived with police force calmed villagers, traffic was restored after removal
जाम लगाए लोगों से बात करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाईपास चौड़ीकरण के दौरान पदारथपुर गांव के सामने अंडरपास बनवाने के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। सड़क जाम कर दी। इससे बाईपास पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस बल के साथ पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के हटने पर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

जीटी रोड समेत बाईपास पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। एनएचएआई की ओर से पदारथपुर समेत करीब 20 गांवों को शहर से जोड़ने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। निर्माण कार्य बंद कराते हुए बैरिकेड लगाकर बाईपास पर जाम लगा दिया। यह हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर सदर तहसीलदार रामशंकर कोतवाली पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीण ग्रीश चंद्र, प्रमोद यादव, आशीष कुमार, रामनरेश, राजेश पाल, अश्वनी, राम प्रताप, दिनेश चंद्र पाल, श्याम प्रकाश, केशराज और शिवपाल ने बताया कि आरसीसी रोड से पदारथपुर, जलालपुर ठकुरन, केसरीपुर्वा, तारनपुर्वा, कालिनपुर्वा, रंगियनपुर्वा, टिलिया और शिवाजीनगर के लोगों का आवागमन होता है। यह रोड करीब 20 गांव के लोगों को शहर और रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। यहां अंडरपास न बनने से कई लोगों को दिक्कतें होंगी। तहसीलदार ने ग्रामीणों को अधिकारियों से बात कर अंडरपास बनवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार दे चुके प्रार्थनापत्र, सुनवाई नहीं
अंडरपास बनवाने के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। ग्रामीण अश्वनी कुमार ने बताया कि वह लोग सांसद सुब्रत पाठक समेत जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अंडरपास बनवाए जाने की मांग कर चुके हैं। सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द अंडरपास निर्माण शुरू न हुआ तो वह लोग चौड़ीकरण का काम बंद करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed