{"_id":"5d7949e88ebc3e93a553d0f5","slug":"uproar-in-the-open-meeting-of-ration-quota-selection-block-workers-fled-kannauj-news-knp513008247","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटा चयन की खुली बैठक में हंगामा, ब्लाक कर्मी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कोटा चयन की खुली बैठक में हंगामा, ब्लाक कर्मी भागे
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में हुई राशन कोटा चयन की बैठक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। कुछ ग्रामीण ब्लाक कर्मियों पर हमलावर हो गए, जिससे ब्लाक कर्मी भाग खड़े हुए। वहीं दोबारा शुरू हुई बैठक में हंगामा बढ़ता देख बीडीओ ने बैठक स्थगित कर दी और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर के पंचायत घर में बुधवार को राशन कोटा चयन की खुली बैठक बुलाई गई। खंड विकास अधिकारी सतानंद दीक्षित, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, एडीओ समाज कल्याण श्यामवरन सहित कई ग्राम विकास अधिकारियों की टीम पहुंच गई। ब्लाक कर्मियों ने बताया कि इस खुली बैठक की सूचना पुलिस को पहले ही दे दी गई थी लेकिन बैठक शुरू होने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी वहां पर नहीं पहुंचा था। जैसे ही कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू हुई, ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ब्लाक कर्मियों द्वारा ग्रामीणों की लाइन लगवाई जा रही थी। तभी ग्रामीणों को लाइन में ही खड़ा होने की बात पर कुछ ग्रामीण ब्लाक कर्मियों पर हमलावर हो गए। ग्रामीणों का गुस्सा देख कर्मचारी भाग निकले। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को शांत कराकर बैठक दोबारा शुरू कराई और भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया। कोतवाल के लौटते ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ता देख बीडीओ ने बैठक को स्थगित करने का ऐलान कर दिया और वहां से ब्लाक लौट आए। बीडीओ सतानंद दीक्षित ने बताया कि बैठक में हंगामा इस कदर था कि कोई भी अनहोनी हो सकती थी। जिसके चलते बैठक को स्थगित कर दिया और इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई। अब शीघ्र ही बैठक के लिए दूसरी तारीख तय की जाएगी तथा बैठक को ब्लाक मुख्यालय पर रखा जाएगा।
धूप में बैठे रहे ग्रामीण, मतदान न होने से मायूस लौटे
कोटा चयन की खुली बैठक के लिए सुबह 11 बजे से ग्रामीण पंचायत घर में डटे रहे। ग्रामीणों ने मतदान के लिए चार घंटे तक इंतजार किया। तीन बजे जब बैठक स्थगित होने की घोषणा हुई तो ग्रामीण अपने को ठगा हुआ महसूस करके मायूस होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
11सीएचबीपी57- प्रेमपुर में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्तगण।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
क्रासर
- ग्रामीणों ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। प्रेमपुर के माधौनगर में स्थित आनंदी देवी मेंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन भक्तों ने धूमधाम से किया। ग्रामीणों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
भक्तों ने बताया कि सिद्ध पीठ आनंदी देवी मंदिर में द्वितीय महोत्सव पर गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों की टोली जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। यह विसर्जन यात्रा माधौनगर से शुरु होकर सुल्तानपुर, फरीदपुर, दीनपुर होते हुए काली नदी पर पहुंचे और यहां पर विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के लिए विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज, प्रेमपुर चैकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विजेंद्र सिंह तोमर, मनोज यादव, गिरीश चंद्र, चंद्रप्रकाश सैनी, अरविंद कुमार, जितेंद्र शाक्य, सर्वेश सैनी, हरिश्चंद्र सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।