फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uproar in the election of Kotedar union, the election was postponed for two hours

कोटेदार संघ के चुनाव में हंगामा, दो घंटे स्थगित रहा चुनाव

Mon, 18 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the election of Kotedar union, the election was postponed for two hours
मंडी समिति में चुनाव में हंगामा करते कोटेदार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नवीन मंडी समिति में कोटेदार संघ की जिला कमेटी का चुनाव हुआ। हंगामे के चलते दो घंटे चुनाव स्थगित रहा। बाद में प्रत्याशियों के नाम लिए गए। हाथ उठाकर चुनाव कराया गया। ठठिया निवासी प्रभु विष्णु कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के संरक्षक राजीव अग्निहोत्री की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया नवीन मंडी में हुई। पहले सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन का प्रयास किया गया। कुछ नामों पर सहमति दे दी गई। बाद में विरोध शुरू हो गया। कुछ कोटेदार सहमत नहीं हुए। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद तय हुआ कि पहले सभी कोटेदार रजिस्टर में अपने नाम और मोबाइल नंबर लिखें। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम पद समेत पुकारे गए। इसमें चंद्र प्रकाश कसावा, सुघरलाल गुरसहायगंज, जिलेदार जलालाबाद, अरुण तिवारी तहसीपुर, शशांक शेखर तारमऊगढ़ी, विनय तिवारी जसोदा, घनश्याम दुबे उदैतापुर, अनुराधा गुप्ता कन्नौज शहर, गंगा शंकर दाईपुर ने जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए नाम दिए। बाद में हाथ उठाकर चुनाव कराया गया। सबसे पहले अध्यक्ष बाद में अन्य पदों पर चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

प्रभु विष्णु कुमार त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष और अजय यादव को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष मलिखान सिंह, कोषाध्यक्ष रामा देवी और सचिव गंगाराम बने। कन्नौज नगर अध्यक्ष पद पर शोभना दुबे, नगर मंत्री पद पर प्रवीन कुमार को चुना गया। इस मौके पर कोटेदार योगेंद्र मोहन, नरेंद्र सिंह, अहिवरन, अनूप वर्मा, राजेश कटियार, सर्वेश दुबे, अनिल गुप्ता समेत कई कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed