फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uproar in police station accusing murder, death of youth who went to Telangana, demand for post-mortem again

हत्या का आरोप लगाकर थाने में हंगामा, तेलंगाना गए युवक की हुई मौत, फिर से पोस्टमार्टम की मांग

Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar in police station accusing murder, death of youth who went to Telangana, demand for post-mortem again
ग्रामीणों से वार्ता करते एसआई। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। एक सप्ताह पहले तेलंगाना में मजदूरी करने गए युवक की वहां संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इन्होंने थाने में हंगामा भी किया। एडीएम से मिलकर फिर से पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उदारा गांव निवासी प्रेमचंद का पुत्र सूरज (19) गांव के युवक के बुलाने पर चार अक्तूबर को तेलंगाना के जिला करीमनगर के थाना केशवपटनम के मलिंगपुर में मजदूरी करने गया था। यहां 16 अक्तूबर को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए संबंधित थाने से पोस्टमार्टम कराया था। वहीं युवक का शव गांव पहुंचने से पहले मृतक के पिता दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंच गए। गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए फिर से पोस्टमार्टम की मांग करने लगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर परिजनों ने एडीएम गजेंद्र सिंह के पास पहुंच कर पोस्टमार्टम की मांग की। एडीएम ने प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिजन दोबारा थाने पहुंचे, तभी युवक का शव थाने लाया गया।
विज्ञापन

शव को देख परिजनों ने एंबुलेंस के साथ आए कर्मचारियों और हत्यारोपी युवक की पत्नी को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया। कई बार परिजनों और एंबुलेंस कर्मियों से तीखी झड़पें हुईं। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। शव को गांव भिजवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी युवक इससे पहले भी गांव के दो युवकों की हत्या कर चुका है। पुलिस और डॉक्टरों से मिलकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करा कर लोगों को गुमराह करने का काम करता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि शव का फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आदेश मिलते ही दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed